Doordrishti News Logo

घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेण्डर जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेण्डर जब्त।महामंदिर के इमरतिया बेरा क्षेत्र में अवैध रूप से व्यवसायिक और घरेलू गैस की टंकियों का भंडारण और रिफिलिंग करने की सूचना पर रसद विभाग के निरीक्षक ने दबिश देकर आरोपी के खिलाफ ईसी एक्ट में केस दर्ज कराया है।

देशी पिस्टल और मैगज़ीन के साथ युवक को पकड़ा

महामंदिर पुलिस ने बताया कि प्रवर्तन निरीक्षक (पी) राजकरण बारहठ ने इमरिता बेरा महामंदिर क्षेत्र में घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों की अवैध रूप से भंडारण करने की सूचना पर दबिश देकर मौके से रिफिलिंग के उपकरण और घरेलू तथा व्यवसायिक सिलेण्डर जब्त किए।