Doordrishti News Logo

मंडल रेल प्रबंधक ने किया सूर्योदय पत्रिका का विमोचन

  • नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
  • हिंदी निबंध प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत

जोधपुर,मंडल रेल प्रबंधक ने किया सूर्योदय पत्रिका का विमोचन।नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (क्रमांक-एक) की वार्षिक हिंदी पत्रिका ‘सूर्योदय’ के 18 वें संस्करण का विमोचन मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को किया।

यह भी पढ़ें – केन्द्र का बजट पूर्ण रूप से समावेशी और लाभ देने वाला है-अग्रवाल

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित समिति की बैठक में सूर्योदय का विमोचन करने के बाद मंडल रेल प्रबंधक ने बैठक में उपस्थित केंद्रीय कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों का राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हिंदी में आधिकारिक कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा की राजभाषा नीति नियम एवं अधिनियम का कार्यालय हम सब का सामूहिक प्रयास है जिसे अपने कार्यालय में लागू करवाना हम सब का दायित्व है। इस अवसर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से सहायक राजभाषा अधिकारी अशोक गहलोत ने प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा हिंदी भाषा के प्रचार प्रचार के लिए किया जा रहे कार्यों पर प्रेजेंटेशन के जरिए प्रकाश डाला। इसके साथ ही बैठक में कार्यसूची पर चर्चा व राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में समिति द्वारा 1 अप्रैल को आयोजित निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समिति के अध्यक्ष व मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर पुरस्कार किया। प्रारंभ में सहायक कार्मिक अधिकारी नरेंद्र सिवासिया ने स्वागत किया तथा अंत में अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार मीणा ने किया।

यह भी पढ़ें – पत्नी पीहर में फैक्ट्री श्रमिक ने लगाया फंदा

ये प्रतियोगी हुए पुरस्कृत
हिंदी निबंध प्रतियोगिता में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय (अंकेक्षण) के ओमप्रकाश डूडी प्रथम,भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की मनीषा भाटी द्वितीय, रेलवे यातायात व लेखा कार्यालय के कीर्ति कणिक तृतीय,मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय की सरोज बाला चतुर्थ, ऑयल इंडिया लिमिटेड के सतवीर गुर्जर और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के वीरेंद्र सिहाग संयुक्त रूप से पांचवे(प्रेरणा) स्थान पर रहने पर मंडल रेल प्रबंधक ने पुरस्कृत किया।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026