Doordrishti News Logo

जोधपुर, संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा ने अपने कक्ष में बर्ड फ्लू की रोकथाम व तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। संभागीय आयुक्त ने अतिरिक्त निदेशक पशुपालन डॉ. चक्रधारी गौतम को निर्देश दिए कि 7 जनवरी तक इसकी एडवाईजरी तैयार करके निकाले, इसमें लोगों को सावधानी रखने को बताना है। दो तीन दिन में इसके संबंध में एक्शन प्लान तैयार कर लेवे। संभागीय आयुक्त ने कहा कि पशुपालन विभाग व वन विभाग समन्वय के साथ इसमें कार्य करे। पशुपालन विभाग बर्डस सैम्पल रिपोर्ट व अन्य जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी प्रतिदिन उपलब्ध कराए व सम्पर्क में रहे। उन्होंने कहा कि जहां पक्षी झुण्ड में बैठते है उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाए ताकि समय पर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने संभाग में वॉटर बॉडी व वहां पक्षियों के बैठने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रवासी पक्षियों के बारे में भी जानकारी ली। संभागीय आयुक्त ने अतिरिक्त निदेशक पशुपालन को बर्ड फ्लू से बचाव व रोकथाम के संबंध में संभाग स्तरीय ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अभी कौअे मृत मिल रहे है, कबूतरों पर भी नजर रखी जाए। मोर के मरने की भी बात सामने आ रही है। पूरी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। सूचना आते ही उसको उठाने व सैम्पल आदि तुरन्त कराने की कार्यवाही कराए। संभागीय आयुक्त ने बैठक में संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ जोगेश्वर प्रसाद गर्ग को संभाग के प्रत्येक जिले में पशुपालन विभाग को पीपीटी किट तुरन्त उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए जिले के सीएमएचओ से व्यवस्था कराने को कहा। उन्होंने कहा कि मृत पक्षी को उठाने, जलाने के कार्य में पीपीटी किट पहनने व एन 95 मास्क व ग्लब्ज पहनकर कार्य करने की आवश्यकता रहती है। सैम्पल लेब में ही कराये जाए व खुले में पक्षी का पोस्ट मार्टम नहीं किया जाए। संभागीय आयुक्त ने अतिरिक्त निदेशक पशुपालन को संभाग के सभी जिलो में कन्ट्रोल रूम स्थापित करने व प्रतिदिन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कन्ट्रोल रूम में दिन भर कर्मचारी रहे ऐसी व्यवस्था हो। संभागीय आयुक्त ने बैठक में पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा कि विभाग को इस के लिए अन्य उपकरणों व संसाधनों की आवश्यकता हो उसके बारे में प्लान बनाकर बताये। संभागीय आयुक्त ने संभाग में इन दिनों मरे पक्षियों के बारे में जानकारी ली। संभागीय आयुक्त ने कहा कि किसी भी बर्ड के मरने पर सबसे पहले उसे हटाने का कार्य किया जाए। अतिरिक्त निदेशक पशुपालन डॉ चक्रधारी गौतम ने बताया कि जोधपुर में 15 मृत पक्षी मिले जिनमें 7 सैम्पल भोपाल भेजे गये जिनकी मंगलवार को रिपोर्ट मिल गयी व सभी सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। उन्होंने बताया कि पाली से रविवार को 17 मृत पक्षियों के सैम्पल भोपाल भेजे है व शनिवार को जैसलमेर से 10 मृत पक्षियों में से 5 के सैम्पल भोपाल भेजे है, जिनकी रिपोर्ट आनी है। उन्होंने बताया कि जालोर, सिरोही व बाड़मेर में ऐसा कोई केस अभी तक सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए है। बैठक में अतिरिक्त निदेशक पशुपालन डॉ. चक्रधारी गौतम, संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. जोगेश्वर प्रसाद, संयुक्त निदेशक लक्ष्मीनारायण बैरवा, जयपुर से आये संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. जितेन्द्र कालरा, उप निदेशक दलवीरसिंह ढढढा, डीएफओ वन हनुमानाराम, डीएफओ वन्य जीव महेश चौधरी, मेडिकल कॅालेज से डॉ. सुमन भंसाली, डॉ. आरएस परिहार, डॉ. बिठलेश व्यास, एसीएफ कृष्ण कुमार व्यास, डीसीएफ विकास अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026