सम्भागीय आयुक्त व प्रशासक नगर निगम ने ली समीक्षा बैठक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सम्भागीय आयुक्त व प्रशासक नगर निगम ने ली समीक्षा बैठक।सम्भागीय आयुक्त जोधपुर एवं प्रशासक नगर निगम जोधपुर डॉ.प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम जोधपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी सहित समस्त जोन उपायुक्त,अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता,समस्त अधीक्षण अभियन्ता,समस्त अधिशाषी अभियन्ता,वित्तीय सलाहकार, लेखाधिकारी,संयुक्त विधि परामर्शी, विधि अधिकारी एवं कार्यालय अधीक्षक उपस्थित हुए।

उचित मूल्य दुकानों के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

बैठक के दौरान डॉ.सिंह ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी समस्या समाधान शिविर, राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों,राजकाज ई-फाइल प्रणाली तथा राज. संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की।

सम्भागीय आयुक्त ने बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी कार्यों का नियमानुसार एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से जुड़े प्रकरणों में सभी अधिकारियों को पूर्ण संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।