मोक्षदायिनी भागवत कथा का दिव्य प्रसंग: राजा परीक्षित को सुनाई गई अमृतमयी कथा का हुआ भावपूर्ण वर्णन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर के गोकुलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति में भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। दूसरे दिन कथा वाचक शाकुंतलम शास्त्री ने राजा परीक्षित और शुकदेव मुनि के प्रसंग का अत्यंत मार्मिक एवं ज्ञानवर्धक वर्णन किया। कथा के दौरान कृष्णानन्द ने बताया कि जब राजा परीक्षित को अपने जीवन के अंतिम समय का ज्ञान हुआ,तब उन्होंने संसार के मोह- माया को त्यागकर भगवान की भक्ति का मार्ग अपनाया।

इस अवसर पर कथा वाचक ने कहा कि ऋषि शुकदेव मुनि ने उन्हें परीक्षित को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया,जिससे राजा परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई। यह प्रसंग सिखाता है कि जीवन के अंतिम क्षणों में भी यदि मनुष्य सच्चे मन से भगवान का स्मरण करे,तो उसे मोक्ष प्राप्त हो सकता है।

अंत्योदय के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता-गहलोत

वृंदावन से राधे धर्म प्रचारक एवं कथा वाचक ने शुकदेव मुनि के दिव्य जन्म का भी सुंदर वर्णन करते हुए बताया कि वे जन्म से ही विरक्त,ज्ञानी और ब्रह्मज्ञानी थे, जिन्होंने संसार के बंधनों से मुक्त रहकर भगवान की भक्ति का संदेश दिया। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव विभोर होकर भक्ति रस में डूबे नजर आए और पूरा वातावरण “राधे-राधे, जय श्री कृष्णा” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। आयोजकों ने सभी भक्तजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करें।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026