जिला पूर्व पुलिस ने किया मादक पदार्थों का निस्तारण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिला पूर्व पुलिस ने किया मादक पदार्थों का निस्तारण। कमिश्ररेट पुलिस की तरफ से जिला पूर्व में वृत मंडोर सर्किल में जब्त किए गए मादक पदार्थों का गुरूवार को निस्तारण किया गया।
कैफे एवं रेस्टोरेंट से बालश्रमिक को कराया मुक्त
पुलिस उपायुक्त पूर्व मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि डांगियावास, करवड़,मंडोर,मथानिया,माता का थान एवं एयरपोर्ट थाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की बरामदगी की गई थी। जिसमें 153.081 किलो ग्राम अवैध डोउा पोस्त, 9.86 ग्राम स्मैक,689 ग्राम गांजे का निस्तारण किया गया।कार्रवाई के समय एडीसीपी पूर्व,एसीपी मंडोर की भी उपस्थिति थी।
