Doordrishti News Logo

जिला कलक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

  • राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो 20 से 22 मार्च तक जोधपुर में
  • बेहतर व्यवस्थाओं के लिए दिए आवश्यक दिशानिर्देश

जोधपुर,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आगामी 20 से 22 मार्च तक जोधपुर में होने वाले राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों की टीम के साथ बस में सवार होकर एयरपोर्ट, डीपीएस चौराहा और ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर बोरानाड़ा आदि का दौरा किया।

जिला कलक्टर गुप्ता ने डीपीएस चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा जोधपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को अतिशीघ्र कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। बोरानाडा स्थित ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर का अवलोकन करते हुए उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

district-collector-took-stock-of-the-preparations-2

ये भी पढ़ें- 155 बिना टिकट यात्रियों से वसूला 70 हजार रुपए जुर्माना

इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा,नगर निगम (उत्तर) आयुक्त अतुल प्रकाश,पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) विनीत बंसल,जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त नवनीत कुमार,अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर,प्रथम) डॉ.भास्कर विश्नोई, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक व संयुक्त निदेशक एस एल पालीवाल,जोधपुर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त राकेश शर्मा एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026