Doordrishti News Logo

जिला कलक्टर ने किया आरटीओ नाले का निरीक्षण

  • व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

जोधपुर,जिला कलक्टर ने किया आरटीओ नाले का निरीक्षण। मानसून एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार को शहर के आरटीओ नाले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बीएसएफ अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से नाले की वास्तविक स्थिति, निर्माण संबधी चल रहे कार्य की प्रगति,जल निकासी की प्रक्रिया, यूटिलिटी सिफ्टिंग सहित अन्य जानकारी ले कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – तीस साल से फरार पुराना उद़घोषित अपराधी भीलवाड़ा से गिरफ्तार

उन्होंने मानसून को देखते हुए नाले की सफाई, मलबा हटाने सहित जल निकासी का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग इसे गंभीरता से लें, सभी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की बारिश के समय नालों का फ्लो एवं निकासी सही बनी रहे इसका विशेष ध्यान रखें। नालों के निर्माण संबंधी कार्यों में तेजी लाते हुए इसे शीघ्र पूरा करवाएं। उन्होंने बनाड़ में चल रहे विभिन्न विभागों के कार्यों जैसे विद्युत लाइनिंग,केबल सिफ्टिग, कनेक्टिविटी,यूटिलिटी ले प्लान सहित अन्य कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की परेशानी दूर करने के लिए संवेदन शीलता के साथ नालों के सुधार की योजना बनाई जाए।

अग्रवाल ने बताया कि प्रायः देखा जाता है कि शहर में जल निकासी के मार्ग के अन्तर्गत आने वाले नालों की साफ-सफाई एवं ड्रेनेज व्यवस्था के सुचारू नहीं होने के कारण वर्षा का पानी प्रायः सड़कों पर भर जाता है, जिसके कारण आमजन को उक्त मार्ग पर जलभराव से आवागमन में अत्यन्त कठिनाई होती है। उन्होंने निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्रान्तर्गत जल निकासी के मार्गां पर पड़ने वाले समस्त नालों की सफाई,दुरूस्त करने इत्यादि की कार्यवाही सर्वाच्च प्राथमिकता पर करवायें।

ड्रेनेज प्लान का गहनता से अध्ययन कर वास्तविक स्थिति से मिलान कर सुनिश्चित कर लें कि ड्रेनेज व्यवस्था बिना किसी अवरोध के लगातार चल रही हो। यदि कहीं अवैध अतिक्रमण या रख-रखाव की कमी के कारण ड्रेनेज चौक हो गया हो तो अतिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर सुनिश्चित करें कि ड्रेनेज अविरल चले ताकि बारिश के समय जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

यह भी पढ़ें – तीस साल से फरार पुराना उद़घोषित अपराधी भीलवाड़ा से गिरफ्तार

इस दौरान जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी नगर निगम दक्षिण आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला,अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम दीप्ति शर्मा,अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय डॉ सुनीता पंकज, जोधपुर विकास प्राधिकरण,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्कॉम,सार्वजनिक निर्माण विभाग, आरयूआईडीपी सहित दोनों नगर निगम के उच्च अधिकारी साथ थे।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026