Doordrishti News Logo

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने किया शहर का दौरा

  • बिपरजॉय चक्रवात और वर्षा से संभावित प्रभावों का किया आकलन
  • विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा
  • दिए व्यापक दिशा-निर्देश
  • लोगों सतर्क रहें,सावधानी बरतें

जोधपुर,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय और वर्षा की वजह से संभावित असर का आकलन करने रविवार को शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र डांगा,नगर निगम आयुक्त उत्सव कौशल सहित निगम के अधिकारी साथ थे। जिला कलक्टर ने निरीक्षण दौरे में ख़ासकर शहर के विभिन्न जल भराव एवं वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और इस बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने ने वर्षाकाल के मद्देनज़र जरूरी तमाम ऐहतियाती उपायों के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए। नटिया बस्ती में जल भराव से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए वहां जल भराव को देखा तथा नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मड पम्प द्वारा जल निकासी का पूर्ण कार्य सुनिश्चित कराएं। सारण नगर पुलिया तथा बीजेएस के रूप नगर का भी निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें- घरवालों को नींद की गोलियां देकर किशोरी दो लाख लेकर प्रेमी के साथ भागी

क्षेत्रवासियों से संवाद

निरीक्षण दौरे में जिला कलक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय लोगों से चर्चा कर क्षेत्र की जरूरतों व समस्याओं आदि के बारे में जानकारी ली और बिपरजॉय की वजह से संभावित स्थितियों में सतर्क रहते हुए सभी प्रकार की सावधानियों का पालन करने की बात कही। उन्होंने लोगों से कहा कि जल निकासी में प्रशासन का सहयोग करें तथा बिना काम के अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर दृष्टि से मुस्तैद है और हरसंभव सहायता के लिए प्रयासरत है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026