होली पर डूंढ निकालने का विवाद आया सामने पीड़ित ने लगाया फायर का आरोप
- धुंधाड़ा फायरिंग मामला
- फायरिंग करने वाले तीन लोगों की तलाश
जोधपुर(डीडीन्यूज),होली पर डूंढ निकालने का विवाद आया सामने पीड़ित ने लगाया फायर का आरोप।शहर के निकट लूणी तहसील के धुंधाड़ा मार्केट में 22 मार्च को दिनदहाड़े हुई फायरिंग का प्रकरण अब पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
इसे भी पढ़िए – रविवार रात डेढ़ बजे से सोमवार की रात नौ बजे तक 9 स्थानों पर लगी आग
होली पर डूंढ निकालने की बात को लेकर विवाद के बाद यह फायरिंग करने का आरोप पीडि़त ने लगाया है। हालांकि वक्त घटना पुलिस ने फायरिंग के आलामात और पुष्टि नहीं की थी। अब नामजद लोगों की लूणी पुलिस तलाश में जुटी है। पाली जिले के खिवांदी जैतपुर निवासी महिपाल सिंह पुत्र भैरुसिंह राजपुरोहित की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई है।
रिपोर्ट में बताया कि वह 22 मार्च को अशोक कुमार व प्रेमकंवर और अरविन्द सिंह के साथ कार में बैठकर बांडी नदी के पास आए। तब पदम सिंह का कॉल आया और बोला के दलाराम पटेल समुजा से कचोरी लेकर निकला है। ध्यान से जाना इस पर उसने अपनी गाड़ी को नदी से वापिस घुमा दिया। बाद में कार में सवार प्रेमकंवर को उसके घर छोड़ा।
बाद में परिचित कुन्दन सिंह को स्कूल से लेने के लिए रवाना हुए। धुंधाडा में हुकम सिंह और दलाराम को सामने से गाड़ी में आते देखा तब वही से कार को घूमा दी। बाद में यह लोग पीछा करते हुए धुंंधाड़ा मार्केट शराब दुकान के निकट पहुंचे और गन दिखाया। गन देखने पर कार को वापिस घुमाया तो उसने फायर कर दिया। जिससे उसकी कार का कांच फूट गया।
महिपाल सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि वह फिर जैतपुर पहुंचा और पुलिस को इसकी सूचना दी। मामला लूणी का होने पर यहां भेजा गया। घटना दोपहर में हुई थी। आरोपी दलाराम के साथ हुकमसिंह और एक अन्य था। दलाराम के होली के पर्व पर डूंढ को लेकर विवाद हुआ था। इस बारे में भी जैतपुर थाने में रिपोर्ट दी गई थी। आरोपियों ने उसे जान की धमकीं भी दी थी।