पुलिस से बचने के लिए खुद को भिखारी बनाकर रखा

  • वांटेड इनामी दो हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा
  • पुलिस ने अपराधी को मौका तस्दीक पर लेकर गई
  • हथकड़ी बांध लाया गया
  • जोधपुर से दिल्ली तक गई पुलिस
  • रेल और सडक़ मार्ग पर टोल लिया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस से बचने के लिए खुद को भिखारी बनाकर रखा। कमिश्ररेट की जिला पश्चिम की डीएसटी और प्रतापनगर सदर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो इनामी बदमाशों को पकड़ा है। दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। एक के खिलाफ प्रताप नगर सदर और दूसरे की सूरसागर थाने में हिस्ट्रीशीट खुली है। दोनों पर दस दस हजार का इनाम घोषित हो रखा था। दोनों गत 15 दिसम्बर को जोधपुर में वारदात कर फरार हुए थे।

प्रकरण में तीन लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया बदला और भिखारी जैसा बना लिया था। बाल काटने के साथ भिखारी वेश धारण कर रखा था।

एडीसीपी वेस्ट रोशन मीणा ने बताया कि प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में गत 15 दिसम्बर को एक घर मेेंं घुसकर कुछ लोगों ने हमला किया था। जिसमें छेड़छाड़ भी शामिल थी। पुलिस ने वक्त घटना कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मगर दो मुख्य आरोपियों की पहचान संजय परिहार और मुकेश के रूप में हुई थी जो वारदात के बाद से ही फरार थे। संजय परिहार प्रतापनगर सदर और मुकेश सूरसागर थाने के हिस्ट्रीशीटर है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की स्पेशल टीम डीएसटी प्रभारी एसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में लगाई गई।

पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी दिल्ली भागे हैं और फरारी काट रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम को रेल मार्ग से दिल्ली भेजा गया। दूसरी टीम को सडक़ मार्ग से तलाश में लगाया गया। सर्दी के मौसम के बीच मेें बदमाशों ने अपना हुलिया भी बदल दिया था। दोनों से सिर के बाल कटवा रखे थे और भिखारीनुमा वेश धारण कर रखा था।

दुष्कर्म का आरोपी फालना में ट्रेन से दस्तयाब

पुलिस की टीमें इनका पीछा कर रही थी तब सूचना मिली कि दोनों जोधपुर रेलवे स्टेशन की तरफ आ गए है। जिस पर पुलिस ने उन्हें जोधपुर रेलवे स्टेशन से दस्तयाब कर लिया।एडीसीपी वेस्ट रोशन मीणा ने बताया कि दोनों पर कमिश्ररेट जिला पश्चिम पुलिस ने दस दस हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।

इन्हें किया गया गिरफ्तार 
पुलिस ने एलएल कॉलोनी प्रतापनगर सदर निवासी संजय परिहार पुत्र गजेंद्र परिहार मेघवाल और राजबाग सूरसागर निवासी मुकेश उर्फ मयूर पुत्र नेमीचंद मेघवाल को पकड़ा है।

इनके निर्देशन में कार्रवाई 
पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश,डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार एसीपी प्रतापनगर रविंद्र बोथरा के सुपरविजन में पुलिस की टीम में थानाधिकारी गोविंद व्यास के साथ कांस्टेबल अनोपाराम,हनुमानराम और डीएसटी के एएसआई गजेंद्र, कांस्टेबल राजूराम,प्रेमाराम, राजूसिंह,हैडकांस्टेबल गंगासिंह, साइबर सैल के प्रेम चौधरी एवं कांस्टेबल जगदीश शामिल थे।