Doordrishti News Logo

लोडिंग वाहन की टक्कर लगने से डिस्कॉम के पोल टूटे

जोधपुर,लोडिंग वाहन की टक्कर लगने से डिस्कॉम के पोल टूटे। शहर के रामराज नगर चौखा क्षेत्र में एक लोडिंग वाहन के चालक ने गाड़ी को तेज व लापरवाही से चलाकर बिजली के पोल गिरा दिए। इस पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण करे -डीआरएम

राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता अमिताभ ने बताया कि रात्रि के समय रामराज नगर चौखा क्षेत्र में एक लोडिग वाहन के चालक ने बिजली विभाग के पोल को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचा दिया जिससे विभाग को करीब साढ़े तीन लाख रुपए का नुकसान हो गया। अज्ञात वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।

Related posts: