Doordrishti News Logo

दिव्यांग शिक्षिका ने फंदा लगाकर दी जान

  • मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
  • भाई ने दी रिपोर्ट

जोधपुर,शहर के माणकलाव स्थित सुचेता कृपलानी विद्यालय की एक दिव्यांग शिक्षिका ने अपने कमरे फंदा लगाकर जान दे दी। घरवालों का पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी और इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने मृतका के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- मोटे अनाज की जागरूकता के लिए न्यूयॉर्क में पोस्टर का विमोचन

करवड़ थानाधिकारी बुधाराम ने बताया कि पाली जिले के रोहिट थानान्तर्गत दिवांदी के रहने वाले गोविंद सिंह पुत्र ईश्वरसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि बहन 32 साल की नीतूकंवर पत्नी लक्ष्मणसिंह यहां माणकलाव स्थित सुचेता कृपलानी विद्यालय में बतौर दिव्यांग शिक्षिका कार्यरत थी। उसके दो बच्चे बच्चियां भी है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी। विद्यालय के हॉस्टल में ही परिवार सहित रहती थी। उसने अपने कमरे में फंदा लगा लिया।

थानाधिकारी बुधाराम ने बताया कि उसके फंदे पर लटकने की जानकारी परिवार को लगने पर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में उसके भाई गोविंदसिंह की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews