Doordrishti News Logo
  • सोमवार को लेंगे संपर्क सभा
  • रेंज अफसरों की क्राइम बैठक -मंगलवार को कमिश्ररेट पुलिस की बैठक

जोधपुर, प्रदेश के पुलिस मुखिया एमएल लाठर दो दिवसीय जोधपुर प्रवास रविवार रात पहुंचे। उनके जोधपुर पहुंचने पर पुलिस आयुक्त सहित जोधपुर रेंज, जीआरपी अधीक्षक सहित कई पुलिस अधिकारियों ने अगवानी की।

सोमवार की सुबह नौ बजे वे पुलिस लाइन सभागार में संपर्क सभा लेंंगे। बाद में जोधपुर रेंज के अधिकारियों की क्राइम बैठक कर कानून व्यवस्था संबंधी विचार विमर्श के साथ चर्चा करेंगे। मंगलवार को जोधपुर पुलिस कमिश्ररेट के पुलिस अधिकारियों से क्राइम बैठक के साथ किसी पुलिस थाने का निरीक्षण भी कर सकते हैं।

पुलिस मुख्या एमएल लाठर रविवार की रात को जोधपुर आए। पुलिस आयुक्त जोस मोहन, रेंज आईजी नवज्येाति गोगाई, पुलिस उपायुक्त पूर्व धर्मेंद्र सिंह यादव, डीसीपी वेस्ट आलोक श्रीवास्तव, जीआरपी एसपी, जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल, जोधपुर रेंज के बाड़मेर, पाली, सिरोही, बाड़मेर जोधपुर ग्रामीण एसपी मौजूद थे।

पुलिस अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। सोमवार की सुबह उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। सुबह नौ बजे वे पुलिस लाइन में संपर्क सभा लेंगे। इसके बाद दस बजे रेंज अधिकारियों के साथ क्राइम बैठक करेंगे।

Related posts: