Doordrishti News Logo

जोधपुर की भीलड़ी के रास्ते दादर तक इलेक्ट्रिक ट्रेन से सीधी कनेक्टिविटी

  • चार और ट्रेनों का संचालन डीजल की जगह इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन
  • जोधपुर-साबरमती और जोधपुर दादर इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ी

जोधपुर,जोधपुर की भीलड़ी के रास्ते दादर तक इलेक्ट्रिक ट्रेन से सीधी कनेक्टिविटी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चार और प्रमुख ट्रेनों का संचालन डीजल की जगह इलेक्ट्रिक इंजन से प्रारंभ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – रेडिमेड कपड़ा शो रूम में लगी आग,विद्युत पैनल जला

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जोधपुर-भीलड़ी सेक्शन में इलेक्ट्रिक इंजन से यात्री व मालगाड़ियों का संचालन प्रारंभ होने के बाद जोधपुर की अब भीलड़ी के रास्ते दादर तक इलेक्ट्रिक ट्रेन से सीधी कनेक्टिविटी हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर परंपरागत डीजल इंजन से चलने वाली भावनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन के रूप में संचालन प्रारंभ किया गया था और अब कुछ और ट्रेनों का ट्रैक्शन परिवर्तित किया जा रहा है। जिसके तहत जोधपुर-साबरमती-सुपरफास्ट और जोधपुर-दादर वेस्टर्न एक्सप्रेस को शुक्रवार से प्रारंभ से अंतिम स्टेशनों तक इलेक्ट्रिक इंजन से रवाना किया गया है।

ट्रेनें जो चलेंगी अब इलेक्ट्रिक इंजन से
-ट्रेन 20485/20486,जोधपुर- साबरमती-जोधपुर सुपरफास्ट प्रतिदिन जोधपुर से (प्रस्थान) व साबरमती से 28 सितंबर से।

-ट्रेन 14807/14808,जोधपुर- दादर-जोधपुर एक्सप्रेसत्रिसाप्ताहिक जोधपुर से (प्रस्थान) व दादर से 14 अक्टूबर से।

-ट्रेन 20483/20484,भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी सुपर फास्ट द्विसाप्ताहिक भगत की कोठी से 7 और दादर से 4 अक्टूबर से।

-ट्रेन 12489/12490, बीकानेर- दादर-बीकानेर सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक बीकानेर से 1 अक्टूबर तथा दादर से 29 सितंबर से इलेक्ट्रिक इंजन से चलने लगेगी।

Related posts:

नेहरू गार्डन में आज होगा CPR प्रशिक्षण

October 16, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026