Doordrishti News Logo

सीवरेज प्रणाली का सही उपयोग एवं स्वच्छता पर समूह बैठक में संवाद

रूडिप जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सीवरेज प्रणाली का सही उपयोग एवं स्वच्छता पर समूह बैठक में संवाद। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की ओर से जोधपुर शहर में आमजन की सुविधा के लिये सीवरेज प्रणाली कार्य के करवाने के साथ ही जन सहभागिता सुनिश्चित करके सीवरेज प्रणाली के प्रति आमजन को जागरूक करने के उदेश्य से रूडिप जोधपुर अधीक्षण अभियंता के.पी.व्यास के निर्देशन में सामूदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा आंगणवाङी संख्या 02 बकरा मंण्डी मे सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक मे महिलाओं को सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग और ठोस कचरे के सही निस्तारण के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में रूडिप कैप सामाजिक विकास विशेशज्ञ संतलाल सारण ने परियोजना के तहत क्षैत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग के बारे में समझाया व कहा कि सीवर लाईन में किसी भी प्रकार का ठोस अपशिश्ट प्रवाहित नहीं करें, घरेलु सीवरेज कनेक्शन से जुडे स्नानघर व रसोईघर मे जाली अवश्य लगायें।

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन अब 21 फरवरी को

एएसडी धीरेन्द्र वैष्णव ने स्वच्छता के महत्व को समझाया तथा कहा कि अपने घर के आस-पास साफ- सफाई रखें व ठोस कचरे का निस्तारण सही तरह से करने हेतु प्रेरित किया। संवेदक फर्म के सोशल आउटरिच टीम से लक्ष्मी सैनी व मुन्नालाल ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।