धर्मेला कर विधवा महिला और परिवार से 1 करोड़ का फ्रॉड
- फोन पे दिए रुपए और ऑनलाइन शॉपिंग कराई
- पैसे वापिस मांगने पर पुत्रों की मिल रही जान की धमकियां
- केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),धर्मेला कर विधवा महिला और परिवार से 1 करोड़ का फ्रॉड। शहर के मधुबन हाउसिंग बोर्ड स्थित करणी नगर में रहने वाली एक विधवा महिला को धर्मेंला बने परिवार ने लूटपाट कर ली। धोखाधड़ी का शिकार बनाकर उससे और उसकी मां व बहन से एक करोड़ का फ्रॉड कर दिया। पीडि़ता ने जब रुपयों की वापिस मांग की तो उसके पुत्रों को जान से मारने की धमकियां दी गई। उससे खुद से कई बार अभद्र व्यवहार किया गया। कोर्ट से मिले इस्तगासे पर अब भगत की कोठी थाने में केस दर्ज हुआ है।
करणी नगर मधुबन हाउसिंग बोर्ड की रहने वाली शांति देवी पत्नी स्व. अशोक गौड़ के साथ यह घटना हुई है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में केरू गांव में हुई थी। जहां पर धापूदेवी पत्नी धर्मा राम उर्फ धर्मेंद्र,पर्वतराम,महेंद्र आदि के परिवार से धर्मेला हो रखा था, जिसके चलते घर में आना जाना लगा रहता था।
वर्ष 2013 में परिवादी शांतिदेवी के पति का निधन हो गया था। जिस पर बाद में पति के निधन से मृत्यु क्लेम के पैसे उसके पास आए थे। उक्त धर्मेला किए परिवार के लोगों को रुपए उधार देने शुरू किए थे। जिस पर वे लोग उसे विश्वास में लेते हुए रुपए वापिस लौटा देते थे।
पारिवारिक रिश्ते काफी अच्छे बने रहे। रिपोर्ट में बताया कि 15 जून 2023 से लेकर 29 जून 2025 तक के बीच में उक्त लोगों को रुपए उधारी के रूप में 57 लाख 24 हजार 175 दिए गए,साथ ही उन लोगों को ऑन लाइन शापिंग तकरीबन 8 लाख 73 हजार 900 रुपए की कराई गई। इस प्रकार कुल 65 लाख 98 हजार 75 रुपए ऐंठ लिए गए।
सूने मकान से 2.16 लाख और आभूषण चोरी
इसके अलावा उन लोगों ने परिवादी की मां छोटा देवी से 3 लाख,बहन मंजू से 13 लाख और भांजी यशोदा से 20.58 लाख रुपए उधारी के रूप में लेकर हड़प कर लिए गए। कुल 36.58 लाख रुपए ऐंठे। पीडि़ता ने रुपयों का तकाजा किया तो पहले टालमटोल जवाब दिया गया फिर लौटाने से इंकार कर दिया गया। उसके दो बेटों को जान से मारने की धमकियां दी गई। कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर अब भगत की कोठी पुलिस ने धापू देवी, उसके पति धर्मेंद्र,पर्वतराम,महेंद्र, सुनील,लक्ष्मण सिंह,नाथाराम आदि को नामजद कर केस दर्ज किया है।
