Doordrishti News Logo

धर्मानंद खोलिया अध्यक्ष व ईश्वरी दत्त भट्ट बने महासचिव

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन

गरमपानी (नैनीताल),धर्मानंद खोलिया अध्यक्ष व ईश्वरी दत्त भट्ट बने महासचिव। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक धर्मानंद खोलिया को अध्यक्ष एवं उत्तर उजाला के उप संपादक ईश्वरी दत्त भट्ट को जिला महासचिव चुना गया है।

इसे भी पढ़ें – एनयूजे उत्तराखण्ड का द्विवार्षिक राज्यस्तरीय महाधिवेशन मार्च में

खैरना के भुजान गरमपानी स्थित लव बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट,महासचिव गोपाल दत्त गुरुरानी, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप पांडे,प्रदेश कोषाध्यक्ष शशि शर्मा,निवर्तमान जिला अध्यक्ष दया जोशी,महासचिव पूरन रूवाली, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष दरबान सिंह रावत,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश भट्ट,राजकुमार केसरवानी सहित नैनीताल जनपद के सदस्य मौजूद थे।

बैठक में संदीप मेहरा वह हेमचंद लोहनी ने सभी सदस्यों को बाबा नीम करोली महाराज के प्रतीक चिन्ह भेंट किए। उनके द्वारा कार्यक्रम में की गई व्यवस्थाओं का सभी ने स्वागत किया। पूरन रूवाली द्वारा जगह-जगह स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करने पर उन्हें सम्मानित किया गया।

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद नैनीताल जनपद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक धर्मानंद खोलिया को नैनीताल जनपद के जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। उत्तर उजाला के उप संपादक ईश्वरी दत्त भट्ट को जिला महासचिव,सुरेश चंद्र उपाध्याय,अरशद अली को सचिव,शंकर फुलारा व मनोज जोशी को उपाध्यक्ष,मोहन सिंह कार्की को संरक्षक,दान सिंह लोधियाल प्रचार मंत्री,हेमचंद लोहनी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैठक में तय किया गया कि अगली बैठक में शेष कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। महानगर हल्द्वानी एवं लालकुआं नगर इकाई सहित जनपद की समस्त कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया है। शीघ्र ही सभी इकाइयों का पुनर्गठन गठन किया जाएगा।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026