Doordrishti News Logo

मेडिकल कॉलेज रोड पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

बढ़ते अपराधों पर जताया रोष

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सोमवार को राजस्थान में बढ़ते अपराध को रोकने हिंदू आस्था के मंदिरों को तोडऩे व मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर कुए में डालने जैसे जघन्य अपराधों की रोकथाम के लिए प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा के निर्देशानुसार मेडिकल कॉलेज के सामने प्रदर्शन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जोधपुर की जिला अध्यक्ष कमलेश गोयल ने बताया कि चित्तौडग़ढ़ के बस्सी गांव में मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर कुएं में डाल दिया गया तथा उनके दोषियों को आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। हाल ही में हिंदू आस्था के मंदिर को तोडऩे व राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ महिला मोर्चा की महिलाओं ने सोमवार को सुबह डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन कर विरोध जताया।

मेडिकल कॉलेज रोड पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष कमलेश गोयल, जिला महामंत्री देवेंद्र सालेचा, संगीता सोलंकी, प्रदेश महामंत्री इंदिरा राजपुरोहित, कविता कृष्णमूर्ति, मीना सांखला, शशि कला मनिहार,ललिता सुखनानी,संजू व्यास, मनोहर कंवर, कांता राठी, प्रियंका त्यागी, विमला गहलोत, नवीन कुमारी, गीता राजपुरोहित, जसोदा गौड़, आशा झांझरिया, रेखा पवार, मंजू मेवाड़ा, पूजा सुराणा, गुलाब प्रजापत, संतोष जयपाल, रुचिका लीला, स्वीटी, ज्योति शुक्ला, सुनीता सोनगरा, सुशीला मकवाना, सलिल शर्मा, किरण भार्गव, संतोष राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026