Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में शुक्रवार को आजाद हिंद फौज की मशहूर महिला कैप्टन लक्ष्मी सहगल के 23 जुलाई को स्मृति दिवस के अवसर पर देश भर के जनवादी संगठनों उन्हे याद किया। इस कड़ी में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा), स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया(एसएफआई) और भारत की जनवादी नौजवान सभा(डीवाईएफआई) ने जीवन जीने के मूलभूत मुद्दों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपे।

जिला प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में महिलाओं की अगुवाई में दिए गए मांगपत्र में बढती मंहगाई पर अंकुश लगाने, शिक्षा बजट बढाने, ऑनलाइन शिक्षा निशुल्क करने, बेरोजगारों के लिए रोजगार प्रबंध करने या बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध कराने, महिला उत्पीड़ऩ की बढती वारदातों पर अंकुश लगाने और दोषी लोगों को सजा दिलाने, नरेगा को सुदृढ करने जैसी जीवन से जुड़ी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

इस अवसर पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की जिलाध्यक्ष नेहा के मेघवाल, डीवाईएफआई प्रदेश कमेटी के सदस्य महिपाल सिंह चारण, एसएफआई के जिला महासचिव रूखमण साहेलिया, एडवा की पदाधिकारी एवं पूर्व सरपंच एडवोकेट ज्योत्सना पटेल, दिव्या जनागल, पूजा आसेरी, लता हटवाल, सोनिका शर्मा, अवंतिका कांटिवाल, एसएफआई के एडवोकेट कैलाश प्रसाद बामणिया, विवेक चारण, एडवोकेट नटवर बामणिया, सूरज मेघवाल, डीवाईएफआई के भजनलाल विश्नोई सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़े – 15 एडी बेकरी के तीन मंजिला भवन में टॉप फ्लोर पर लगी आग

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026