Doordrishti News Logo

जोधपुर, महानगर के डांगियावास थाना क्षेत्र में एक दलित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और आत्महत्या के प्रकरण मे पुलिस प्रशासन की ढिलाई के खिलाफ विभिन्न संगठनों की तरफ से गुरुवार को कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। दलित शोषण मुक्ति मंच (डीएसएमएम) के प्रदेश संयोजक एडवोकेट किशन मेघवाल ने बताया कि गत 16 जून को यौन शोषण की शिकार बालिका ने जहर खा लिया था। इलाज के दौरान दूसरे दिन जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

सामूहिक दुष्कर्म खिलाफ प्रदर्शन

मौत के बाद मृतका की मां ने उनके गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया लेकिन एक मुल्जिम की गिरफ्तारी ही दर्शाई। पुलिस अभी तक दूसरे आरोपी की भूमिका की जांच के नाम पर उसे बचाने की कोशिश कर रही है। इसको लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर दलित शोषण मुक्ति मंच, भीम-आर्मी भारत एकता मिशन और भीमसेना के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया।

Click image👆

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आपसी झगड़ों में उलझी हुई है, दलितों और महिलाओं पर लगातार हमले बढ़ रहे है। मुख्यमंत्री का गृह नगर अपराधों का गढ़ बन रहा है। प्रदर्शन के दौरान किशन मेघवाल, आनंदपाल आजाद, महिपासिंह चारण, इंद्रजीत मेघवाल, खुशाल जयपाल, किस्तुराराम बारुपाल, केआर बागरेचा, बक्साराम, गोविंद भाटी, गणपत मेघवाल, मुकेश पंवार एवं पीडि़त परिवार के सदस्यों सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Click image to see offers👆

>>> आसाराम को एम्स से छुट्टी, जेल भेजा, पुलिस ने खदेड़ा समर्थकों को

https://amzn.to/3qpURTB
Shop now 👆

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026