Doordrishti News Logo

शब्दों का बढ़ाएं ज्ञान, जिज्ञासा का करें समाधान

शब्द संदर्भ:- (87) -वधु

लेखक:- पार्थसारथि थपलियाल

जिज्ञासा

उदयपुर (राजस्थान) से प्रकाश राणावत जानना चाहते हैं, वधु शब्द का सांस्कृतिक अर्थ क्या है?

समाधान

भारतीय संस्कृति में जीवन की विभिन्न अवस्थाओं में या स्थितियों में एक ही व्यक्ति के विभिन्न रूप नाम होते हैं।
उदाहरण से स्पष्ट हो जाएगा। एक महिला के लिए अलग अलग शब्द निश्चित हैं। शिशु रूप में बच्ची, कुछ बड़ी हो जाय तो बालिका, युवा हो जाय तो युवती, युवापन छलक रहा हो तो यौवना। प्रेम पाश में हो तो प्रेमिका।

उम्र की युवावस्था युवती, युवावस्था के बाद प्रौढा, प्रौढा से आगे वृद्धा। विवाहित है तो विवाहिता, पति के संबंध में पत्नी, वामा, वामांगी। पति का पोषण करने के अवस्था में पति की भार्या, पति के जीवित रहते हुए सधवा या सुहागन, सौभाग्यवान/सौभाग्यवती,पति की मृत्यु होने के बाद विधवा।

Buy Best deals & save money everyday👆

बच्चे पैदा करने/पालन पोषण करने पर जननी। ननद,देवर की भाभी, सास-ससुर के लिए बहू, छोटे भाई बहिनों के लिए दीदी, (गढ़वाली बोली में छोटी बहिन के लिए “भुली”) बच्चों के लिए माँ, बेटे के बच्चों के लिए दादी,बेटी के बच्चों के लिए नानी, ननद के बच्चों के लिए मामी, जेठ के बच्चों की चाची, देवर के बच्चों की ताई। घास काटते/लाते हुए घसियारिन, पानी लाते हुए पनिहारिन, गाय पालने वाली ग्वालन आदि आदि। सामान्य शब्द नारी या महिला, सुन्दरता के कारण सुंदरी या रूप यौवना, दुश्चरित्र के कारण कुल्टा, गणिका, नगर वधु, वैश्या इत्यादि।


इसी प्रकार वधु शब्द महिलाओं के लिए तब प्रयुक्त किया जाता है, जब एक युवती विवाह संस्कार होने के बाद किसी को जीवन देने की योग्यता रखते हुए अपने पुरुष साथी को नवजीवन देने के गुणों को सजीव करती है। यह शब्द वध से ही बना है। अंतर देखिए वध का अर्थ है मारना और वधु का अर्थ है किसी को नया जीवन देने के लिए पति को नवजीवन देने के गुणों को जीवित करनेवाली। यही वधू शब्द लोक भाषाओं में जाकर बहू बन गया।

यदि आप भी किसी हिंदी शब्द का अर्थ व व्याख्या जानना चाहते हैं तो अपना प्रश्न शब्द संदर्भ में पूछ सकते हैं।”

>>> स्कोडा की नई एसयूवी स्कोडा कुशाक लांच

 

 

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

एनसीईआरटी रेड: 1845 पाठ्य पुस्तकें नकली दो दुकानदार गिरफ्तार,जेल भेजा

February 27, 2026

विनिमा जांगिड़ को आरपीएससी साक्षात्कार में प्रदेश मेरिट में प्रथम स्थान

February 27, 2026

एनसीआरटी की पुलिस के साथ बुक स्टालों पर रेड

February 27, 2026

सीएस उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान

February 26, 2026

एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर 26 फरवरी को

February 25, 2026

डिस्ट्रैक्टर डिवाइस तकनीक से चेहरे की जटिल विकृति का सफल उपचार

February 25, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026