रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया दुर्गादास राठौड़ की मूर्ति का अनावरण

जोधपुर, केंद्रीय रक्षाा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार सुबह सालवां कलां में वीर शिरोमणि वीर दुर्गादास राठौड़ की 385वीं जयंती के अवसर पर उनकी अश्वारूढ़ मूर्ति का अनावरण किया। बारिश के बीच मूर्ति का अनावरण देखने कई ग्रामीण भी पहुंचे। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को जोधपुर आए। उन्होंने सालवा कलां गांव में वीर दुर्गादास की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावा वे एयरफोर्स के अधिकारियों के साथ सीमा से जुड़े मसलों पर चर्चा की। साथ ही तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

defense-minister-rajnath-singh-unveils-durgadas-rathods-statue

दुर्गादास का पैतृतक गांव सालवांकलां

मारवाड़ के इतिहास में सालवा कलां निवासी वीर दुर्गादास की अहम भूमिका मानी जाती है। उनके पैतृक गांव में आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई। इस प्रतिमा का अनावरण करने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर आए। वे सुबह 10.40 पर जोधपुर एयरबेस पर उतरे। यहां एयरफोर्स के अधिकारियों के साथ थोड़ी देर चर्चा की। इसके बाद वे पिलार बालाजी से बनाड़ तक की तिरंगा यात्रा को रवाना किया। सुबह 11.45 बजे वे सालवा कलां पहुंचे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews