दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला।भारतीय रेल सेवा के अधिकारी दीपक चौधरी ने गुरुवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) का पदभार ग्रहण कर लिया। यह पद निवर्तमान मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव की पदोन्नति के बाद से रिक्त चल रहा था।
लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा
जोधपुर निवासी चौधरी इससे पूर्व जोधपुर मंडल में वाणिज्य निरीक्षक के पद पर कार्य कर चुके हैं। पदोन्नति के बाद उन्होंने करीब चार वर्ष तक उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में तथा तीन वर्ष तक जयपुर मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दीं।
पिछले एक वर्ष से वे जयपुर मुख्यालय में सहायक उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। पदोन्नति के बाद गुरुवार को उन्होंने जोधपुर मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद वाणिज्य शाखा के कर्मचारियों, निरीक्षकों, सुपरवाइजरों और अधिकारियों ने उनका मुंह मीठा कर तथा फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
