Doordrishti News Logo

आपसी विवाद में सरिया और रॉड से जानलेवा हमला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपसी विवाद में सरिया और रॉड से जानलेवा हमला।शहर के विवेक विहार पुलिस थाना क्षेत्र इंद्रा कॉलोनी सालावास रोड पर कुछ लोगों ने एक युवक पर रॉड और सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। युवक हमले में घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया। इस बारे में कुछ लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दी गई है।

पानी के टांके में गिरने से महिला की मौत

विवेक विहार पुलिस ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी वाटर बॉक्स के पास सालावास रोड निवासी राहुल पुत्र सुरेश ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि रमेश,राजू,हिमांशु आदि ने मिलकर उस पर रॉड औ सरिया से जानलेवा हमला किया। जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल का अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।