Doordrishti News Logo

आपसी विवाद के चलते परिवार पर जानलेवा हमला

जोधपुर,आपसी विवाद के चलते परिवार पर जानलेवा हमला। शहर के पांच बत्ती सर्किल पोलो ग्राउण्ड के पास में आपसी विवाद के चलते परिवार के कुछ लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। लाठी, डंडों और चाकू से किए गए हमले में तीन चार लोग चोटिल हो गए। इस बारे में पीडि़त की तरफ से एयरपोर्ट थाने में नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

इसे भी पढ़ें-कार चालक ने बाइक सवारों को उछाला,एक की मौत

एयरपोर्ट थाने में दी रिपोर्ट में बोम्बे मोटर्स हाजी बिल्डिंग के पास सरगरा कॉलोनी निवासी हुकम सिंह पुत्र जगदीश ने पुलिस को बताया कि पोलो ग्राउण्ड के पास वन एन एयरपोर्ट रेस्टोरेंट के सामने रविवार की शाम के समय राहुल नायक, अविनाश उर्फ धन्ना, पन्ना उर्फ रोहन, रवि और उसे साथियों ने उसकी माता इन्द्रा देवी, मामा मनीष कुमार,मामा के लडक़े विकास,मामी विद्या देवी के साथ लाठी सरियों और चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। जिससे यह लोग चोटिल हो गए। हमले का कारण इनके बीच आपसी विवाद होना बताया गया है। एयरपोर्ट थाना पुलिस इसमें जांच कर रही है।

इसी तरह मथानिया थाने में दी रिपोर्ट में उम्मेदनगर निवासी जोगाराम पुत्र शिवराम देवासी ने पुलिस को बताया कि रविवार को मुकेश,धन्नाराम,भोमा राम और भैराराम ने मिलकर मारपीट की जिससे वह जख्मी हो गया।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026