Doordrishti News Logo

शहर के जीरा मंडी के सामने खड़े ट्रक में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

  • पोस्टमार्टम के बाद होगा मौत का खुलासा
  • हार्ट अटैक का अंदेशा

जोधपुर,शहर के जीरा मंडी के सामने मंगलवार की शाम को खड़े एक ट्रक में चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव ड्राइवर का बताया जाता है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची तो पता चला कि शव ड्राइवर सीट के पीछे पड़ा हुआ था। शव पोस्टमार्टम के लिए एमडीएम भेज दिया है। ट्रक मालिक से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान पूरी तरह हो पाएगी। मौत के कारण का खुलासा भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही संभव है। आशंका है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।

ये भी पढ़ें- राजीव लिफ्ट नहर में युवक गिरा,तीन दिन से तलाश जारी

महामंदिर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि सूचना मिली थी कि ट्रक में किसी का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि शव चार दिन पुराना है। ट्रक मालिक ने बताया कि शव जफर (54) पुत्र मुसरफ अली निवासी न्यू दिल्ली अजमेरी गेट का है,वह मप्र के महू में रहता था।

16 दिसंबर को वह दाल भरकर लाया था। यहां ड्राइवर सीट के पीछे सोने वाले स्थान पर उसका शव मिला है। आशंका है कि वह लेटा होगा,तभी उसे हार्ट अटैक आ गया होगा और उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि शरीर पर किसी तरह के चोट नहीं मिले हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: