Doordrishti News Logo

परिवार के खिलाफ जाकर बेटी ने रचाई शादी,पिता ने जहर खाकर दी जान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परिवार के खिलाफ जाकर बेटी ने रचाई शादी,पिता ने जहर खाकर दी जान। शहर के निकट चौखा स्थित महादेव नगर मेें रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर उसकी मौत हो गई। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि बेटी ने मर्जी के खिलाफ कहीं और शादी कर ली थी,जिससे आहत होकर यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया है। घटना में मर्ग की कार्रवाई की गई।

अवैध पिस्टल से हवाई फायर का इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो,केस दर्ज

राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार महादेव नगर चौखा निवासी करणसिंह पुत्र हड़मान सिंह मूल रूप से सोवनिया बोरूंदा के रहने वाले थे। उन्होंने अपने घर में किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था और तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उपचार के बीच मौत हो गई।

घटना के संबंध में मृतक के दामाद लूणावास खारा स्थित शिक्षक कॉलोनी निवासी रघुवीर सिंह की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। मर्ग में बताया कि उसके ससुर ने पुत्री के मर्जी के खिलाफ जाकर शादी किए जाने पर जहर खा लिया था। इस बात से वे आहत हो गए थे। वे घर से निकले और बाद में फोन कर जहर खाने की बात की थी। राजीव गांधी नगर पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुुपुर्द किया।