डांगियावास पुलिस ने पकड़े दो शातिर नकबजन
- कई मामले हो रखे है दर्ज
- अरोपी ट्रक चालक है
- पहले भी कर चुके वारदातें
जोधपुर,डांगियावास पुलिस ने पकड़े दो शातिर नकबजन। शहर की डांगियावास पुलिस ने एक नकबजन गैंग का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के कई प्रकरण दर्ज है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें – दोस्ती गाढ़ कर शेयर बाजार में इंवेस्ट के नाम पर 30 लाख की ठगी
डांगियावास थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 4 नवंबर को काकेलाव डांगियावास निवासी बाबूलाल के घर सुबह करीब 11 बजे बंद घर में घुसे चोर कमरे व बक्से का ताला तोड़ 15 तोला सोना व 30 तोला चांदी के आइटम व 14 हजार 500 रुपए नकद चोरी कर ले गए। परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह, डीसीपी पूर्व आलोक श्रीवास्तव, एडीसीपी विरेंद्र सिंह,एसीपी नगेंद्र सिंह के निर्देशन में टीम गठित की गई।
तकनीकी सूचना पर टीम ने कापरड़ा सरहद से बिलाड़ा हाल नांदडी राम देव नगर निवासी अशोक विश्नोई पुत्र ओगाराम व विष्णु की ढाणीचांदेलाव कापरडा निवासी पिंटू विश्नोई उर्फ सेंडी पुत्र आसुराम को गिरफ्तार किया। ट्रक चलाने वाले दोनों आरोपी आले दर्जे नकबजन है।
नकबजन अशोक विश्नोई के खिलाफ अलग-अलग थानों में 13 व पिंटू विश्नोई के खिलाफ 2 प्रकरण दर्ज है। गैंग के एक अन्य साथी की तलाश जारी है।
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

