दलित युवती ने लगाया जबरन शादी और दुष्कर्म का आरोप
जोधपुर, जिला पूर्व में एक दलित युवती के साथ जबरन शादी करने और दुष्कर्म किए जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पीडि़ता ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दी है। बताया कि गया कि युवती कुछ रोज पहले अपने घर से लापता हुई थी। जिसकी गुमशुदगी भी दर्ज हुई। वह वापिस आई और शादी की बात बताई। अब पीडि़ता ने युवक पर जबरन शादी और दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पुलिस ने बताया कि जिला पूर्व में दलित युवती ने यह रिपोर्ट दी। इसमेंं बताया कि देवीलाल नाम का एक शख्स उसे बहला फुसला कर ले गया। बाद में जबरन शादी करने के साथ यौनाचार किया। पुलिस के अनुसार युवती के संबंध में गुमशुदगी दर्ज हो रखी थी,अब वह आ गई है। उसने आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। जांच पुलिस के उच्चाधिकारी की तरफ से की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित 6 की मौत

पंचायती राज चुनाव में 84.41% मतदान,11 सरपंच निर्विरोध

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

