जोधपुर,डबल मुनाफे के झांसा देकर डेयरी कारोबारी से 8.61 लाख की ठगी। डबल मुनाफे के झांसे में आकर एक डेयरी कारोबारी से 8.61 लाख की ठगी कर ली गई। शातिरों ने अब अपना फोन बंद कर दिया। पीडि़त ने इंस्टाग्राम पर आए मैसेज से उनके झांसे में आया। अब इस बारे में सूरसागर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने अग्रिम पड़ताल आरंभ की है। ठगी का पता तब लगा जब उसे रुपयों की जरूरत महसूस हुई और वह मांगने लगा था।
यह भी पढ़ें – फ़िल्म अभिनेत्री कंगना राणावत पहुंची जोधपुर
सूरसागर पुलिस ने बताया कि मन्ना की बाडी निवासी हेमेन्द्र सिंह पुत्र गिरधारी सिंह माली की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि उसका दूध की डेयरी का कारोबार है। जिस पर उसने 14 मार्च से लेन देन शुरू किया और इसी समय अप्रैल माह में जब उसको रुपए की जरूरत पड़ी तो उसमें से रुपये निकालने की प्रक्रिया शुरू की तो रुपये उसके खाते में ट्रांसफर नहीं हुए। शातिरों ने रुपए ट्रांसफर कराने के नाम पर और रुपए ऐंठते गए और फिर फोन बंद कर डाला। उससे 8.61 लाख रुपए ऐंंठ लिए। सूरसागर पुलिस ने बताया कि प्रकरण धोखाधड़ी में दर्ज कर अब जांच आरंभ की गई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

