Doordrishti News Logo

पार्सल डीलिवरी के लिए कॉल कर साइबर ठग ने खाते से निकाले 22 हजार

  • पुलिस ने कराए 17 हजार रिफंड
  • ओटीपी नंबर डालते ही रकम साफ

जोधपुर, शहर की बनाड़ पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति का राहत प्रदान की है। उसकी पत्नी ने झांसे में आकर साइबर ठग को ओटीपी नंबर की जानकारी दे दी। बाद में खाते से 22 हजार से ज्यादा रकम निकाल ली गई। पुलिस को सूचना मिलने पर 17 हजार रूपए रिफंड भी करवाए गए।

थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि परिवादी कमलेंद्र राठौड़ की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पत्नी के पास में 27 मार्च को एक शख्स ने कॉल कर ऑन लाइन पार्सल डीलिवरी को कहा। इसके लिए उसने पहले अपने खाते से 10 रूपए डाले। बाद में उसकी पत्नी ने उसे स्वीकार करते हुए एटीएम नंबर डाले। तब बाद में एक क्लिक भेजा गया। जिसमें ओटीपी नंबर सीक्रेट लिखा था। जिसे भरे जाने पर उसकी पत्नी के बैंक खाते से तीन बार में 22214 रूपए पार हो गए। इस पर पुलिस को सूचना मिलने पर साइबर एक्सपर्ट कंप्यॅूटर ऑपरेटर प्रकाश चौधरी ने साइबर पोर्टल पर जानकारी हासिल की। तब पता लगा कि यह रूपए फ्रीसेंट मोबिकलिक वॉलेट पर गए है। तब साइबर पोर्टल अधिकारियों से संपर्क कर राशि को फ्रिज करवाते हुए 17 हजार 155 रूपए रिफंड करवाए गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026