Doordrishti News Logo

साइबर ठगों ने बुजुर्ग की बैंक एफडी तोड़कर उड़ाए 1.80 लाख

साइबर थाना पुलिस ने होल्ड कराई 48 हजार की रकम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साइबर ठगों ने बुजुर्ग की बैंक एफडी तोड़कर उड़ाए 1.80 लाख। शहर के पाल स्थित शोभावतों की ढाणी क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग की निजी बैंक खाते की एफडी को तोडक़र साइबर ठगों ने राशि को निकाल लिया। बुजुर्ग के खाते से 1.80 लाख रुपए निकाले गए।

जानकारी मिलने पर तत्काल साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई। इस पर बाद में साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और 48 हजार रूपए होल्ड कराए, मगर शेष रकम वापिस नहीं आई। अब कोर्ट से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी ईश्चरचंद पारिक ने बताया कि शोभावतों की ढाणी पाल में रहने वाले बुजुर्ग शैतान सिंह पुत्र पीरू सिंह की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। इनके अनुसार उनका एक बैंक खाता निजी बैंक में है। गत साल 24 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच में उसके बैंक खाते में एफडी तोडक़र शातिर साइबर ठगों ने 1.80 लाख की राशि की निकासी कर डाली।

महिला को सोशल मीडिया पर एचआईवी पीड़ित बताकर बदनाम करने का आरोप

बाद में पता लगने उनके द्वारा साइबर पोर्टल के साथ थाने में शिकायत दी गई। हालांकि बाद में त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 हजार रुपए होल्ड करवा दिए गए। पीडि़त की शेष राशि अब तक नहीं मिलने पर कोर्ट के माध्यम से केस दर्ज कराया गया है। अग्रिम अनुसंधान चल रहा है।