सब्जियों की आड़ में अफीम डोडा की खेती:150 पौधे बरामद केस दर्ज
जोधपुर [दूरदृष्टीन्यूज़] सब्जियों की आड़ में अफीम डोडा की खेती:150 पौधे बरामद केस दर्ज। कमिश्रर स्पेशल टीम ने बोरानाडा स्थित हरिओम नगर में एक खाली प्लॉट में सब्जियों की आड़ में मादक पदार्थ की खेती पकड़ी।वहां से 150 पौधों को जब्त कर नामजद व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के सामने से चोरी हुआ ट्रक लावारिश पड़ा मिला,वाहन चोर नहीं लगे हाथ
पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एव यातायात शाहीन सी.के निर्देशानुसार सुपरविजन अधिकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सुनील के.पंवार के निकट सुपरविजन में सीएसटी मेहराज तंवर टीम प्रभारी मय टीम के मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाना बोरानाडा हल्का क्षेत्र में स्वयं कमकान के सामने खाली प्लाट में सब्जी धनिया,गाजर,टमाटर की आड़ में अवैध अफीम/डोडा के पौधे की खेती के करीब 150 पौधे बरामद कर तेजाजी मंदिर के पीछे हरिओम नगर मंगला राम पुत्र रामजीवन को पकड़ा गया। के करीब 150 पौधे बरामद कर तेजाजी मंदिर के पीछे हरिओम नगर मंगला राम पुत्र रामजीवन को पकड़ा गया।
