बीड़ी गोदाम पर सीएसटी की रेड: 30 लाख की नकली बीड़ी बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीड़ी गोदाम पर सीएसटी की रेड: 30 लाख की नकली बीड़ी बरामद। कमिश्रर स्पेशल टीम ने शहर के मसूरिया क्षेत्र में गुरुवार की शाम को नकली बीड़ी के गोदाम पर रेड देकर भारी मात्रा में नकली बीडिय़ां बरामद की है। बरामद बीडिय़ों की अनुमानित कीमत पर 30 लाख रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशानुसार की गई।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एव यातायात शाहीन सी.के निर्देशानुसार सुपरविजन अधिकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सुनील के.पंवार के साथ सीएसटी एसआई मेहराज तंवर मय टीम की सूचना पर रेड दी गई। पुलिस थाना देवनगर हलका क्षेत्र में कंपनी मैनेजर की तरफ से नकली बीड़ी कारोबार की जानकारी दी गई थी। पुलिस एक किराणा स्टोर और श्रमिकपुरा मसूरिया स्थित गोदाम देवनगर में भारी मात्रा में बीड़ी बनाने की फैक्ट्री का पता लगा।

हत्या प्रयास का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने गोदाम व फैक्ट्री से अलग अलग ब्रांड की तकरीबन 30 लाख की नकली बीडिय़ों को जब्त किया हैं,जो पैकेट में बंद पाई गई। पुलिस ने संचालक किराणा स्टोर के दिलीप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ की है। घटना के संबंध में कॉपी राइट का प्रकरण दर्ज किया गया है।

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। माल कहां और किससे मंगवाया जाता था,इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है। कितने समय से यह गोरखधंधा चल रहा था,इसकी पड़ताल की जा रही है।