मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार
- ऑपरेशन चक्रव्यूह
- आरोपी जीआरपी का वांटेड
- रेलवे पुलिस को सौंपा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार।कमिश्ररेट जिला पश्चिम में ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को डीएसटी वेस्ट में जीआरपी थाने में वांटेड 25 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ा है। वह पांच साल से मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण में राजकीय रेलवे पुलिस का वांटेड था। उसे अब जीआरपी को सौंपा गया है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत ने बताया कि जिला पश्चिम की तरफ से ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया जा रहा है। इस कड़ी में जिला पश्चिम डीएसटी प्रभारी एसआई महेंद्र सिंह को मुखबिरी सूचना मिली कि रेलवे पुलिस थाने के मादक पदार्थ तस्करी का एक वांटेड जोधपुर आया हुआ है।
प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर
डीएसटी वेस्ट के एएसआई गजेेंद्र, हैड कांस्टेबल गंगासिंह, साइबर सैल के हैडकांस्टेबल प्रेम चौधरी,डीएसटी के कांस्टेबल राजूसिंह,प्रेम,जगदीश प्रसाद, राजूराम एवं रामूराम की टीम ने वांटेड बजरंग नगर जांबा निवासी रामस्वरूप उर्फ रामा मांजू को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित हो रखा था और वह वर्ष 2021 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में फरारी काट कर रहा था।
