Doordrishti News Logo

दंपति की बाइक गाय से टकराई, महिला की मौत

जोधपुर,दंपति की बाइक गाय से टकराई,महिला की मौत। शहर के निकट मंडलनाथ दइजर रोड हादसे में दंपति घायल हो गया। घायल महिला की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – व्यापारी पर हमला कर 31 लाख रुपए लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार,एक फरार

उसके पति की तरफ से करवड़ थाने में रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया।
पुलिस ने बताया कि करवड़ के जुड निवासी देवाराम पुत्र मोहनराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि वह अपनी पत्नी 25 साल की दुर्गादेवी के साथ में बाइक पर मंडलनाथ दइजर रोड से निकल रहा था। तब सामने अचानक एक गाय आई और बाइक टकरा गई। इससे दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी पत्नी दुर्गा देवी की मौत हो गई। घटना 27 सितंबर को हुई थी। मगर उसकी मौत कल हुई। करवड़ पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।

Related posts: