Doordrishti News Logo
  • देर रात युवती पहुंची थाने
  • पुलिस ने ली राहत की सांस

जोधपुर, शहर के पुराना हाईकोर्ट परिसर में प्रेम विवाह करने के लिए आए युगल में युवती का अपहरण हो गया। उसके परिजन पब्लिक पार्क के पीछे से उठाकर ले गए। पीडि़त युवक ने उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी। बाद में पुलिस ने अपहरण किए जाने की सूचना पर शहर भर में नाकाबंदी करवाई। देर रात युवती पुलिस थाने पहुंची और बयान दिए। बाद में युवती को युवक के साथ भेज दिया गया। युवती के थाने पहुंचने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

उदयमंदिर थाने के सब इंस्पेक्टर सोहनलाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह कोर्ट मैरिज करने आए डालीबाई मंदिर क्षेत्र में रहने एक युवक और उसकी प्रेमिका कोर्ट में टाइम लगने की जानकारी मिलने पर पब्लिक पार्क क्षेत्र में घूमने चले गए। इस बीच युवती के परिजन उसकी तलाश में वहां पर आ गए और युवती को देखकर उसको गाड़ी में डालकर ले गए। अपनी प्रेमिका को उठाकर ले जाने पर युवक थाने पहुंचा और अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बताई गई गाड़ी और हुलिए के आधार तलाश शुरू की। पुलिस नाकेबंदी में तो गाड़ी और युवती नहीं मिली लेकिन रात्रि में वह अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और बयान दिए। पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर युवती को युवक के साथ भेज दिया।

यह भी पढ़ें – मोहर्रम: कोविड की पालना के साथ मेंहदी की रस्म अदा

दूरदृष्टिन्यूज की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed