Doordrishti News Logo

वृद्ध के साथ अश्लील वीडियो बनाकर दंपती ने दो लाख ऐंठे

  • हनी ट्रेप
  • 12 लाख का सोना चुराया
  • पुलिस ने जांच के बाद महिला के पति को किया गिरफ्तार

जोधपुर,वृद्ध के साथ अश्लील वीडियो बनाकर दंपती ने दो लाख ऐंठे। शहर के अंदरूनी क्षेत्र में रहने वाले एक स्वर्णकार व्यववासी को महिला और उसके पति ने हनी ट्रेप का शिकार बनाते हुए दो लाख रुपए ऐंठ लिए। महिला ने घर से 200 ग्राम सोना चुरा लिया। पीडि़त वृद्ध ने पुलिस की शरण ली और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर लिया। उससे माल बरामदगी के प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें – अथर्ववेद स्वास्थ्य के लिए ज्ञान का भंडार है-उपराष्ट्रपति

सदर बाजार पुलिस ने बताया कि घांचियों का बास में रहने वाले एक वृद्ध स्वर्ण कारोबारी ने इस बारे में मामला दर्ज करवाया। इसमेें बताया कि वह 70 साल का है। उसका एक बेटा कुड़ी इलाके में कारोबार करता है और वहीं पर रहता है। साल 2021 में सागर सोनी और उसकी बहन मीनाक्षी सोनी नाम के शख्स उसके मकान पर किराए पर रहने आए थे। कुछ समय बाद इन लोगों ने मकान खाली कर दिया था। मगर उसकी बहन मीनाक्षी और उसका पति मनोज अरोड़ा जो महाराष्ट्र नांदेड में रहते हैं वो यहीं पर कुछ दिन रहने लगे। मीनाक्षी ने कहा कि उसे जोधपुर में ही रहना है। ऐसे में वृद्ध के घर के सामने ही उसने मकान किराए पर ले लिया। मगर वृद्ध स्वर्णकार के घर आना जाना जारी रखा और मेलजोल बढ़ाने लगी। एक दिन मीनाक्षी ने वृद्ध के साथ अश्लील हरकतें हुए पति के जरिए वीडियो बना दिया और दोनों उसे ब्लैकमेल करने लगे। वृद्ध से वीडियो के नाम पर दो लाख रुपए ऐंठ लिए। 15 जुलाई 23 को मीनाक्षी और उसका पति मनोज वृद्ध के घर पर आकर मारपीट की। वृद्ध का गला दबाकर धमकी दी। फिर 20 लाख रुपए की डिमांड कर दी। मीनाक्षी ने घर से दो सौ ग्राम सोना भी चुरा लिया। पुलिस ने बताया कि हनी ट्रेप का शिकार बने वृद्ध की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी,धमकाने, मारपीट का केस दर्ज किया गया। अब आरोपी पति बड़ी खाटू सुनारों का बास नागौर निवासी मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पत्नी से पूछताछ चल रही है।

दूरदृष्टि न्यूज की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शताब्दी सर्किल के पास टैैंकर में लगी आग: कोई हताहत नहीं

February 22, 2026

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

February 22, 2026

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

February 22, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

February 22, 2026

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

February 22, 2026

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

February 22, 2026

फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

February 22, 2026

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

February 22, 2026