दंडित बंदी की अस्पताल में मौत

जोधपुर,दंडित बंदी की अस्पताल में मौत। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल मेें भर्ती एक दंडित बंदी की उपचार के बीच मौत हो गई। उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजन को सौंपा गया। इस बारे में रातानाडा थाने में मर्ग दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें – आपसी विवाद में प्लॉट पर आग लगाने के साथ पत्थर चुराने का आरोप

पुलिस ने बताया कि मूलत: कृष्णगंज हाल सिरोही जिले के कालंद्री स्थित रामदेव मंदिर के पास में रहने वाला 54 वर्षीय तेजसिंह पुत्र बालसिंह को किसी केस में दंडित बंदी था। मगर वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। उसे उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी बाद में मौत हो गई। इस बारे में उप कारापाल कविता चौधरी की तरफ से रातानाडा थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें न्यायिक जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews