Doordrishti News Logo

शराब पीने के बाद मामा भांजे में विवाद: मामा की लठ मार कर हत्या

जोधपुर, जिले के निकटतर्वी फलोदी तहसील में मामा भांजे ने साथ बैठकर पहले शराब पी। बाद में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्साए भांजे ने मामा पर लाठियों से हमला किया और हत्या कर दी। पुलिस ने भांजे को दस्तयाब कर पूछताछ आरंभ की है। मामला सोमवार रात का है। मंगलवार को पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया। मृतक की पत्नी और बेटे सूरतगढ़ रहते हैं। मामले की सूचना देने पर वे फलोदी पहुंचे।

फलोदी थाने के एसआई अशोक सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बावरी बस्ती निवासी धनाराम पुत्र चुतराराम बावरी ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े पिता के बेटे जेठाराम पुत्र रेलाराम की हत्या उसके भांजे मनोहर राम ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर कर दी। उसने बताया कि मनोहर राम चचेरे भाई कानाराम के साथ मलार मगरा में रहता है और खेतीबाड़ी का काम करता है। उसने बताया कि जेठाराम भी अपने भांजे के साथ वहीं रहता था। रात को जेठाराम, मनोहर राम व कानाराम ने साथ में शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। इस पर दोनों आरोपियों ने जेठाराम को डंडों से बुरी तरह पीटा। वह सारी रात वहीं पड़ा रहा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026