वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित

  • विवाह समारोहों के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • जिला रसद अधिकारी (प्रथम) कार्यालय में आवेदन आधारित अनुमतियों की व्यवस्था
  • निर्धारित समय में आवेदन देकर कर प्राप्त की जा सकेगी अनुमति

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित। जिले में विवाह समारोहों के दौरान वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला रसद अधिकारी,जोधपुर द्वारा जिला रसद अधिकारी (प्रथम) कार्यालय में कन्ट्रोल कक्ष का गठन किया गया है। यह व्यवस्था आमजन को सुविधा प्रदान करने तथा वितरण प्रणाली को सुव्यवस्थित करने के लिए की गई है।

आदेशानुसार कन्ट्रोल कक्ष में जिला रसद अधिकारी (प्रथम),जोधपुर के प्रवर्तन अधिकारी मानवेन्द्र एवं वरिष्ठ सहायक परमवीर चावड़ा तथा जिला रसद अधिकारी (द्वितीय),जोधपुर की प्रवर्तन अधिकारी कृष्णा कंवर एवं जेसीओ अमर सिंह को नियुक्त किया गया है।

विधानसभा के अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर आयेंगे

कन्ट्रोल कक्ष में नियुक्त अधिकारी एवं कार्मिक विवाह कार्यक्रमों के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर प्राप्ति के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर अनुमतियां जारी करवाना सुनिश्चित करेंगे।कन्ट्रोल कक्ष में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक प्रत्येक कार्य दिवस में आवेदन प्रस्तुत किए जा सकेंगे, जिससे आमजन को निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत समयबद्ध सुविधा उपलब्ध हो सके।