Doordrishti News Logo

जैसलमेर स्टेशन पर निर्माण कार्य से 27 को ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

साबरमती-जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक ट्रिप पोकरण तक ही जाएगी आएगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जैसलमेर स्टेशन पर निर्माण कार्य से 27 को ट्रेनें रहेंगी प्रभावित। उत्तर पश्चिम रेलवे के जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण 27 मार्च को रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन यार्ड के चालू होने,कोचिंग रखरखाव सुविधाओं के विकास,इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप शेड एवं टॉवर वैगन साइडिंग से जुड़े कार्यों के चलते पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

उन्होंने बताया कि इसके तहत ट्रेन संख्या 20492 साबरमती- जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो गुरुवार 26 मार्च को साबरमती से प्रस्थान करेगी,वह अगले दिन पोकरण से जैसलमेर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। इसके चलते ट्रेन संख्या 20491 जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 मार्च को जैसलमेर के स्थान पर पोकरण से ही संचालित की जाएगी,अर्थात यह ट्रेन जैसलमेर से पोकरण के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

मरुधरा ई-पत्रिका का विमोचन, कर्मचारियों का सम्मान

इसी प्रकार 27 मार्च को ट्रेन संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस श्रीभादरिया लाठी से जैसलमेर के बीच तथा ट्रेन संख्या 74844 भगत की कोठी-जैसलमेर डेमो थैयात हमीरा से जैसलमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस गुरुवार को देरी से चलेगी
इसके अतिरिक्त,ट्रेन संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस 26 मार्च को लालगढ़ से अपने निर्धारित समय से 60 मिनट देरी से रवाना होगी। रेलवे ने यात्रा से पूर्व ट्रेन की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है।

Related posts: