Doordrishti News Logo

हेरिटेज के संरक्षण से बढ़ेगा पर्यटन: पंवार

टूरिज्म प्रीमियर लीग में मेहरानगढ़,ग्रांड टर्फ, एमटीडीयू व एबीसी ने जीते अपने मुकाबले

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), पर्यटन से जुड़े लोगों की शहर के पोलो मैदान में आयोजित हो रही टूरिज्म प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले खेले गए।
कमेटी के वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रेडिसन बनाम एबीसी के बीच हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रेडिसन ने तय ओवर में 90 रन का लक्ष्य दिया जवाब में एबीसी ने 7 विकेट खोकर अंतिम गेंद में छक्के की मदद से 92 रन बना कर जीत दर्ज की।

दूसरे मैच में मारवाड़ टूरिस्ट ड्राइवर्स बनाम जेम्स आर्ट के बीच मैच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम ने 88 रन का टारगेट दिया। तय ओवर तक जेम्स आर्ट 7 विकेट खोकर मात्र 62 रन ही बना पाई और 26 रन से एम टीडीयू की जीत हुई। होटल फर्न बनाम क्राफ्ट बाजार के बीच हुए मैच में फर्न ने 5 विकेट खोकर 2 छक्के 4 चौके की मदद से 106 बनाए।

जवाब में क्राफ्ट बाजार मात्र 23 रन पर ही सिमट कर पवेलियन लौट गई। कमेटी के अजय सिंह चौहान ने बताया कि इसी प्रकार मेहरानगढ़ बनाम रासो के बीच हुए मुकाबले में मेहरानगढ़ ने 8 विकेट खोकर तय ओवर में 72 रन जोड़े। जवाब में रासो 12 ओवर में 39 रन पर सिमट गई। 33 रन से मेहरानगढ़ विजयी हुई। ग्रांड टर्फ बनाम विंड्स रेस्टोरेंट के बीच हुए मैच में ग्रांड टर्फ ने 5 विकेट से जीत हासिल की।

सेमिनार में दी नए आयकर कानून में बदलाव की जानकारी

कमेटी के नरेंद्र सिंह खींची ने बताया कि शुक्रवार को प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार, दीपक पंवार व बिजनेस वूमेन अपूर्वा सिंह उपस्थित थे। पूर्व विधायक ने पर्यटन से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस इंडस्ट्री को बचाना आपका ही नहीं शहर के हर नागरिक का कत्र्तव्य है।

उन्होंने कहा कि अपनायत के इस शहर की संस्कृति विरासत धरोहर का संरक्षण कर आने वाले पर्यटक को कला संस्कृति अपनायत खानपान परंपरा से जोडऩा लक्ष्य होना चाहिए तभी हमारे मारवाड़ का पर्यटन उद्योग बढ़ेगा और विश्व पटल पर लोगों को प्रभावित करेगा।

मैच के दौरान मेहरानगढ़ के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत,दलपत सिंह भाटी,प्रेमसिंह तंवर,भोम सिंह,रितेश गेमावत,कैलाश तंवर,खुशवंत सिंह व रवि प्रकाश चौधरी सहित पर्यटन से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Related posts: