- जिला परिषद चुनाव परिणाम
- 36 वार्ड के परिणाम में कांग्रेस 20 व भाजपा 16 में जीती
- वार्ड 7 से कांग्रेस की नेहा चौधरी निर्विरोध जीत चुकी थी
जोधपुर, जिले में हुए जिलापरिषद व पंचायत चुनाव चुनावों की मतगणना में सभी 36 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिनमें कांग्रेस के 20 और भाजपा के 16 प्रत्याशी जीते हैं। वार्ड नम्बर 7 कांग्रेस की नेहा चौधरी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी थी। यह वार्ड कांग्रेस के खाते में जाने से कांग्रेस की 21 सीटें हो गई।
कांग्रेस के 20 विजेता प्रत्याशी
वार्ड 1 रसाल कंवर 14583 वोट,वार्ड 6 विजयश्री 13906 वोट, वार्ड 8 गीता 16831 वोट,वार्ड11 प्रेमाराम चौधरी 22618 वोट,वार्ड 12 अशोक चौधरी 16230 वोट,वार्ड13 लीला देवी 15283 वोट,वार्ड 14 प्रियंका 14461 वोट,वार्ड 16 विक्रम सिंह विश्नोई 12128 वोट, वार्ड 17 धनवंती देवी 11768 वोट, वार्ड 18 मुन्नी देवी गोदारा 13375 वोट,वार्ड 20 दिव्या चौधरी 8346, वार्ड 21 कमला 16614 वोट, वार्ड 22 भीकी 8222,वार्ड 24 प्रमिला 13176 वोट,वार्ड 25 भूरी देवी 14969,वार्ड 26 मीनाक्षी देवी 13890,वार्ड 28 लीला मदेरणा 14459 वोट,वार्ड 30 मंजू विश्नोई 15538 वोट,वार्ड 33 अशोक 17402 वोट,वार्ड 37 रेशमाराम 19082 वोट मिले। वार्ड नम्बर 7 से कांग्रेस की नेहा चौधरी पहले ही निर्विरोध चुनी जाने से कांग्रेस की 21 सीट हो गई।
भाजपा के 16 विजयी प्रत्याशी
वार्ड 2 धाइ देवी 15340,वार्ड 3 अमिता 15546 वोट,वार्ड 4 किशन सिंह 12809 वोट,वार्ड 5 संतोष कंवर 14175 वोट, वार्ड 9 राजेन्द्र प्रसाद 17094 वोट,वार्ड 10 चेना राम 13828 वोट,वार्ड 15 निरमा 15156 वोट,वार्ड 19 कमला भंवरिया 13029 वोट, वार्ड 23 महेश 12695 वोट,वार्ड 27 भेराराम 1304,वार्ड 29 चंपा देवी 16317,वार्ड 31 अर्चना 11695 वोट,वार्ड 32 डिम्पल 13508,वार्ड 34 गोपाराम मेघवाल 13655 वोट,वार्ड 35 विक्रमादित्य सिंह राठौड़ 16023 वोट,वार्ड 36 सुशीला 14551 वोट मिले हैं। अब देखना है जिला प्रमुख कौन बनता है। कांग्रेस में जिला प्रमुख की दावेदारी के लिए खींचितान के आसार हैं।
ये भी पढें – अब तक घोषित 7 वार्ड के परिणाम में 5 कांग्रेस 2 भाजपा के खाते में
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews