Doordrishti News Logo

जोधपुर, मथुरादास माथुर अस्पताल में मंगलवार देर रात नर्सेज और कांग्रेस नेताओं के बीच मरीज के उपचार को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। जमानत पर रिहा होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने झूठे मुकदमे में गिरफ्तारी का आरोप लगाकर शास्त्री नगर पुलिस थाना के बाहर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

दरअसल मथुरादास माथुर अस्पताल में मंगलवार रात करीब 11.30 बजे कांग्रेस के कुछ नेता पहुंचे थे। वहां पर किसी निशक्त मरीज को भर्ती करने की बात को लेकर नर्सिंगकर्मी से विवाद हो गया। पास में खड़े रेजिडेंट डॉक्टर राजीव लोचन से भी धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया गया है। इस पर जनाना विंग की कोविड के मरीजों को संभाल रहे डॉक्टर और नर्सिंगकर्मी बाहर आ गए और काम बंद कर दिया।

यहां पर भी इन्होंने खुद को नेता बताते हुए नर्सिंगकर्मियों व डॉक्टरों को धमकी दे डाली। हंगामा बढ़ा तो शास्त्री नगर थानाधिकारी पंकज माथुर एमडी एमएच पहुंचे। वहां उन्होंने समझाइश की लेकिन नहीं मानने पर पुनीत जांगू, रामनिवास व ओमप्रकाश को शास्त्रीनगर थाने ले गए। मामला बढ़ा तो मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़ व एमडीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. एमके आसेरी भी अस्पताल पहुंचे।

वे देर रात तक नर्सिंगकर्मियों व रेजिडेंट डॉक्टर्स से वार्ता करते रहे। बाद में तीनों कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उन्हें पाबंद कर जमानत पर रिहा किया गया। ये कांग्रेस नेता आज सुबह शास्त्रीनगर पुलिस थाने के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने झूठे मुकदमे में उन्हें फंसाने का आरोप लगाया और मामले की निष्पक्ष जांच की की मांग की।

ये भी पढ़े :- सेवा को समर्पित होकर स्काउट गाइड सेवा कार्य करते रहें-राज्यपाल

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026