Doordrishti News Logo

जोधपुर, महंगाई के खिलाफ प्रतिदिन ना किसी ना किसी तरीके से कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस के विधि विभाग द्वारा पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में महंगाई संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और महंगाई, पेट्रोल-डीजल व गैस की दरों में कमी करने की मांग की। इसके साथ ही यहां हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें कई लोगों ने बैनर पर हस्ताक्षर किए।

कांग्रेस महंगाई खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेस की तरफ से गत सात जुलाई से पूरे प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों व महंगाई के खिलाफ प्रदेशव्यापी विरोध-प्रदर्शन शुरू किया गया था। इसके तहत प्रतिदिन अलग-अलग तरीकों से पूरे प्रदेश में जिला व ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

कांग्रेस आगमी 17 जुलाई तक प्रदेश के सभी जिला और ब्लॉक लेवल पर धरने प्रदर्शनों का सहारा लेकर केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ हल्ला बोल करेगी। इसी कड़ी में आज पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में महंगाई संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की।

उन्होंने केन्द्र सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है और ऐसे में आमजन का जीना ही दुश्वार हो गया है। कांग्रेस आमजन के साथ है और केन्द्र सरकार को चाहिए कि महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए।

Click here 👆

तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस सिलेंडर के दाम आए दिन बढ़ रहे है। सब्जी व दाल आम आदमी की पहुंच से दूर हो गए है। पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे है। इससे आम नागरिक महंगाई के बोझ तले दबता जा रहा है।

हस्ताक्षर अभियान चलाया

इधर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ ने महंगाई के खिलाफ दूसरा पुलिया चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ  के  अध्यक्ष जगदीश दाधीच ने बताया कि देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में निरंतर वृद्धि से आम जनता त्रस्त हैं।

पिछले एक वर्ष में केंद्र की सरकार ने पेट्रोल डीजल और रसोई गैस में  लगभग 40 प्रतिशत वृद्धि की हैं जो अनुचित हैं। इससे आम जनता की जेब पर भारी पड़ रहा हैं। इस हस्ताक्षर अभियान में शहर विधायक मनीषा पंवार, नगर निगम में प्रतिपक्ष नेता दक्षिण गणपत सिंह चौहान, प्रो. अय्यूब खान, प्रदेश सेवादल के राजेश सारस्वत, अजय त्रिवेदी सुनील मुणोत, जगदीश सांखला, प्रीतम शर्मा, लियाक़त अली रंगरेज़, अनिल जोशी, तेजराज शर्मा, नरेश जोशी, मुकेश सोलंकी, सत्यनारायण रिनवा, विशाल शर्मा  और अन्य ने शिरकत की।

>>> उत्तर-पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुँचे

 

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026