Doordrishti News Logo

जयपुर, महानिदेशक पुलिस एमएल लाठर ने कहा कि लॉकडाउन में अनुमत गतिविधियों के अतिरिक्त अनावश्यक सार्वजनिक स्थलों व सडकों पर घूमने वालों के विरूद्ध नियमानुसार विधि सम्मत सख्त कार्यवाही की जा रही है। आगामी 24 मई तक आमजन अपने घरों में ही रहें। आपात स्थिति अथवा अनुमत गतिविधियों के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क पहने एवं सामाजिक दूरी रखने सहित सभी कोरोना सम्बन्धित निर्देशों की पूर्ण पालना करें।

लाठर ने बताया कि पुलिस प्रशासन आमजन के सहयोग के लिए तत्पर है, लेकिन कोरोना प्रोटोकाल का उल्लघंन करने अथवा नियम तोड़ने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। अनावश्यक घूमते पाये जाने वालों को क्वारन्टाइन किया जा रहा है जिन्हें कोरोना जांच में नेगेटिव पाये जाने पर ही घर भेजा जायेगा। इसके साथ विधि के अनुरूप जुर्माना सहित अन्य कार्यवाही भी की जायेगी।

अब तक 20 लाख से अधिक चालान कर 28.48 करोड़ का किया जुर्माना

प्रदेश में कोरोना एडवाइजरी व नियमों की पालना के लिए राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 20 लाख 20 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान किया जा चुका है। मंगलवार को कुल 27 हजार 826 चालान कर 36 लाख 58 हजार 600 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

ये भी पढ़े :- मानव सेवा के लिए एकजुट होने का समय:- मुख्यमंत्री

महानिदेशक पुलिस ने बताया कि एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 4 लाख 50 हजार 687, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 20 हजार 440, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 14 लाख 99 हजार 217 व्यक्तियों के चालान किये गए। मंगलवार को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 1614, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 80, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 24205 व्यक्तियों के चालान किये गये। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थलों पर थूकंने, शराब का सेवन करने एवं गुटखा-तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाईन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर अब तक 4 हजार 644 एफआईआर दर्ज कर 8 हजार 241 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को 31 एफआईआर दर्ज कर 39 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

20.85 लाख वाहनों का किया जुर्माना एवं 2.42 लाख वाहन जब्त

निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत अब तक 20 लाख 85 हजार 996 वाहनों का चालान एवं 2 लाख 42 हजार 609 वाहनों को जब्त किया गया एवं 40.47 करोड़ रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है। मंगलवार को 8482 वाहनों का चालान किया गया एवं 2575 वाहनों को सीज किया गया। 11 लाख 26 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 237 मुकदमे दर्ज कर 312 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है एवं 276 को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026