Doordrishti News Logo

घर में फंदा लगाकर की खुदकुशी

जोधपुर,घर में फंदा लगाकर की खुदकुशी।शहर के पाल रोड स्थित खेमे का कुआं क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें – मॉडिफाइड कर आवाज वाले साइलेंसर के 25 चालान बनाए

इस बारे में उसके पिता की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शास्त्री नगर पुलिस ने बताया कि गणेश गली के अन्दर के निजी स्कूल के पास खेमे का कुआं निवासी ललित कुमार पुत्र स्व.अचलूराम प्रजापत ने मर्ग में रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि उसके पुत्र दुर्गेश ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।