Doordrishti News Logo

कलेक्टर ने ली आरटीआई कार्यकर्ता के स्वास्थ्य की ली जानकारी

  • एमडीएमएच जाकर मिले घायल अमराराम से
  • मुख्यमंत्री ने की 2 लाख रुपए सहायता की घोषणा
  • प्राचार्य व अधीक्षक को बेस्ट इलाज सुविधाएं देने के दिए निर्देश
  • 21 दिसंबर को बाड़मेर में आरटीआई कार्यकर्ता पर हुआ था हमला

जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर शनिवार को जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने एमडीएम अस्पताल जाकर वहां भर्ती आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अमराराम पर 21 दिसंबर को बाड़मेर में हमला हुआ जिससे वह घायल हो गए थे। 21 दिसंबर रात को ही उन्हें एमडीएम अस्पताल में रात को भर्ती किया गया था।

अमराराम व उसके पिता से मिले जिला कलेक्टर

कलेक्टर ने एमडीएम अस्पताल में भर्ती अमराराम से मुलाकात की और उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। अमराराम ने घटना के बारे में बताया। जिला कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि इनका बेस्ट इलाज किया जाए और यदि यह इलाज यहा संभव नहीं हो व आवश्यकता हो तो बाहर अन्य शहरों जयपुर या दिल्ली के अस्पतालों में भी सरकारी स्तर के व्यय पर यह सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। अमराराम व उसके पिता किरता राम ने बताया कि एमडीएम अस्पताल में उनका इलाज अच्छी तरह हो रहा है। किसी प्रकार की असुविधा नहीं है। जिला कलेक्टर ने प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ एसएस राठौड़ व सुप्रिडेंट डॉक्टर एमके आसेरी को मौके पर ही अमराराम के किसी प्रकार की चिकित्सा सुविधा में कमी नहीं रखने के निर्देश दिए। दोनों ने बताया कि अस्पताल में हर तरह की अच्छी से अच्छी सुविधाएं इन्हें उपलब्ध करवाई जा रही है और आगे भी करवाई जाएगी। दोनों ने जिला कलेक्टर को उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने की 2 लाख सहायता राशि देने की घोषणा

जिला कलेक्टर ने अस्पताल में अमराराम व उनके परिजनों को बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2 लाख रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष से देने की घोषणा की है। कलेक्टर ने बताया कि कलेक्टर बाड़मेर को मुख्यमंत्री ने इसके लिए निर्देश दे दिए हैं। वे स्वयं भी जिला कलेक्टर बाड़मेर के संपर्क में हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

प्रदीप कुमार मीणा को पीएचडी की उपाधि

November 14, 2025

सतलाना के विद्यार्थियों ने किया पोलिटेक्निक कॉलेज का भ्रमण

November 14, 2025

युवक ने फंदा लगाकर दी जान अन्य हादसों में तीन की मौत

November 14, 2025

युवक पर धारदार हथियार से हमला आरोपी को पकड़ा

November 14, 2025

चोरों ने दो घरों से उड़ाया लाखों का माल एक में मां बेटे को कमरे में बंद किया

November 14, 2025

संपत्ति विवाद में दंपत्ती को स्कार्पियो से घसीटा आरोपी को शांतिभंग में पकड़ा

November 14, 2025

नाकाबंदी स्वीफ्ट कार पकड़ी 43. 250 किलो डोडा पोस्त बरामद

November 14, 2025

जोधपुर से जैसलमेर जा रहे विदेशी पर्यटक का आईफोन गुम हुआ पुलिस ने आधे घंटे में ढूंढ कर सौंपा

November 14, 2025

वाहन चोरों की दो गैंग का खुलासा

November 14, 2025